Connect with us

हल्द्वानी

खड़गे का भाजपा पर बड़ा हमला: RSS का कौन सा नेता आजादी के लिए जेल गया?

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी में विजय शंखनाद रैली के दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और आरएसएस पर जमकर हमला बोला। जानिए रोजगार, संविधान और भ्रष्टाचार पर क्या बोले खड़गे।

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में आयोजित विजय शंखनाद रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाजपा और आरएसएस पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में कांग्रेस के ऐतिहासिक योगदान को रेखांकित किया। खड़गे ने सीधा सवाल दागा कि भाजपा और आरएसएस का ऐसा कौन सा नेता है जो देश की आजादी के लिए जेल गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि आजादी के दौर में विरोधी विचारधारा के लोग अंग्रेजों के सामने झुक रहे थे।
खड़गे ने राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार संविधान को बचाने का अभियान चला रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता में बैठी भाजपा आज भी भारत के संविधान के साथ खिलवाड़ करने की कोशिश कर रही है। खड़गे ने कहा कि राहुल गांधी ने देश के लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए देशभर में हजारों किलोमीटर की ऐतिहासिक पदयात्रा की थी।
उत्तराखंड की वर्तमान राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने उसे भ्रष्टाचार में पूरी तरह लिप्त बताया। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के पास एक विशेष ‘वॉशिंग मशीन’ है। इसमें भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरे नेताओं को शामिल कराकर रातों-रात साफ-सुथरा बना दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे कई दागी नेताओं को सत्ताधारी दल में जगह दी गई है।
युवाओं और रोजगार के मुद्दे पर बोलते हुए खड़गे ने पारदर्शी व्यवस्था का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर बिना किसी सिफारिश और बिना भ्रष्टाचार के केवल मेरिट के आधार पर नौकरियां दी जाएंगी। इसके साथ ही उन्होंने उत्तराखंड के मंदिरों में चंदे की लूट और उसके दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ऐसे लोगों को संरक्षण दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में 7 सितम्बर को गणेश महोत्सव के लिए होगी मूर्ति स्थापना, 8 सितम्बर को लगाया जाएगा रक्तदान शिविर

Select Language

Advertisement