Connect with us

उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में घर में घुसकर पति-पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हत्या का कारण का खुलासा नहीं, हत्यारा फरार, पुलिस जांच में जुटी
हल्द्वानी
। रुद्रपुर में देर रात एक घर में घुसकर पति-पत्नी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। एक महिला पर भी जानलेवा हमला किया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक रुद्रपुर शहर के ट्रांजिट कैंप के वार्ड नं. 7 में बीती रात 2 बजे करीब पति-पत्नी की बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या कर दी। मौके पर मृतक व्यक्ति की मां पहुंची तो उस पर भी चाकुओं से हमला कर दिया। जिसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है। फोरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए और पुलिस सीसीटीवी कैमरे भी खंगाल रही। हालांकि हत्या किस उद्देश्य से की गई है इसका अभी पता नहीं चल पाया है।
मृतक संजय कुमार सिडकुल में काम करता था। वह ससुराल में पत्नी सोनिका और सास के साथ रहता था। हत्या करने वाला आरोपी राजकमल बताया जा रहा है, जो शाहजहांपुर का रहने वाला है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं पहुंचीं साध्वी सुमन पुरी, पैदल कर रही हैं बारह ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, क्षेत्रवासियों ने किया भव्य स्वागत
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement