Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने पिलीकोठी वृजवासी कालोनी पहुँचकर दीक्षिता जोशी को दी बधाई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

दन्या की मूल निवासी दीक्षिता जोशी ने यूपीएससी परीक्षा में हासिल की है 58वीं रैंक

दन्या (अल्मोड़ा)। दन्या की दीक्षिता जोशी ने संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा पास करने पर क्षेत्र में खुशी की लहर है । दीक्षिता दन्या की मूल निवासी हैं। जो बर्तमान में हल्द्वानी में रहती हैं।
 कुमाऊँ कमिश्नर ने पीलीकोठी बृजवासी कालोनी निवासी दीक्षिता जोशी यूपीएससी परीक्षा में 58वीं रैंक हासिल करने पर आयुक्त श्री दीपक रावत ने आवास पर जाकर बधाई दी। दीक्षिता ने आयुक्त को बताया कि उनकी आर्यमान बिडला स्कूल हल्द्वानी से 12वी कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात पंतनगर विश्वविद्यालय से बीटेक तथा हिमाचल से एमटेक की परीक्षा उत्तीर्ण की। 
आयुक्त ने दीक्षिता जोशी को शुभकामनायें देेते हुये कहा कि उन्होंने परीक्षा की तैयारी आवास से ही की है यह हमारे नौजवान बच्चों के लिए एक अच्छी सीख है। उन्होंने कहा कि बडे शहरों के साथ ही छोटे शहरोें के बच्चे भी अपनी लगन व मेहनत से कोई भी मुकाम हासिल कर सकते है। उन्होंने दीक्षिता जोशी के पिताजी इंदु कुमार जोशी एवं माताजी दीपा जोशी के साथ ही पूरे परिवार को शुभकामनायें दी।

Select Language

Advertisement