Report by : CWN Desk
Published at :
रुद्रप्रयाग गौरीकुंड के समीप भूस्खलन, 10 लोगों के दबने की आशंका

मलबे से 2 दुकानें और एक खोखा दबे, एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू
रुद्रप्रयाग। रुद्रप्रयाग गौरीकुंड के समीप डॉट पुलिया के पास भारी बारिश एवं ऊपर से भूस्खलन होने के कारण 2 दुकानें और एक खोखा बहने की खबर सामने आई है।
घटना के बाद से सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड एनडीआरफ एसडीआरएफ मौके पर मौजूद हैं। सेक्टर अधिकारी गौरीकुंड ने बताया कि उनमें 10 लोग लापता हैं। उनके दबे होने की आशंका है। आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार व डीडीआरएफ टीम मुख्यालय मयउपकरण सहित घटनास्थल के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं, लगातार बारिश होने से फिलहाल सर्च और रेस्क्यू अभियान कार्य को रोका गया है। तथा सभी टीमें मौके पर उपस्थित हैं जिसमें डीडीआरफ, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, वाईएमएफ, पुलिस तहसील उखीमठ, तहसीलदार‌ है ।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›