Report by : CWN Desk
Published at :
लैंसडौन-जयहरीखाल मोटर मार्ग में झारापानी के पास कार खाई में गिरी, चालक की मौत, सवार दंपति घायल

कोटद्वार। लैंसडौन-जयहरीखाल मोटर मार्ग में झारापानी के निकट एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। दुर्घटना में कार चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई।
गुरूवार की शाम करीब पांच बजे हरेंद्र सिंह असवाल पुत्र मेहरबान सिंह निवासी ग्राम लिंगवाणा ऑल्टो कार से जयहरीखाल से लैंसडौन के लिए रवाना हुए। झारापानी के निकट कार अनियंत्रित होकर सो मीटर खाई में गिर गई।कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया की दुर्घटना के दौरान हरेंद्र सिंह के साथ पत्नी किरण असवाल भी सवार थीं। दोनों को ग्रमाीणों व पुलिस की मदद से लैंसडौन कैंट चिकित्सालय भर्ती करवाया गया। उपचार के दौरान हरेंद्र सिंह को गंभीर चोट लगने के कारण उनकी मौत हो गई है। जबकि पत्नी किरण असवाल को हल्की चोट आई है। पुलिस की ओर से मृतक का स्वजनों की मौजूदगी में पंचनामा भर पीएम के लिए शव को कोटद्वार के बेस अस्पताल में भेज दिया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›