Report by : CWN Desk
Published at :
प्रदेश के कई जिलों में रात आंधी तूफान से नुकसान, हरिद्वार में 2 की मौत, आज स्कूलों की छुट्टी

प्रदेश में कई जगहों पर मार्गो पर गिरे पेड़, आम-लीची को नुकसान, आज फिर बिगड़ सकता है मौसम

देहरादून। बीती रात आंधी तूफान ने राज्य के कई जिलों में नुकसान किया। हरिद्वार में 100 साल पुराना पेड़ गिर गया, जिसकी चपेट में आने से 2 लोगों की मौत की खबर है।
900 बजे रात अचानक आंधी तूफान शुरू हुआ। 930 बजे ही जोर की आंधी तूफान आया और फिर एक बार जोर से आवाज आई। लोग कुछ समझ पाते तभी दीवार और पेड़ उन पर गिर गया। चीख-पुकार मच गई। भारी-भरकम पेड़ गिरने के बाद जब लोगों की आवाज आनी बंद हुई तो हरकत में आए आसपास के लोगों ने तत्काल सूचना दी।
जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि कई लोगों के दबे होने की सूचना मिली थी। राहत बचाव कार्य जारी था। रात 12 बजे तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं थी।कई जगह बिजली के पोल भी गिर गए थे जिसके कारण लाइट चली गई और बचाव कार्य करने में दिक्कत है आई।
दून में मंगलवार देर शाम कई इलाकों में बारिश हुई। इस दौरान शहर में कई जगह पेड़ गिरने से यातायात प्रभावित हुआ। कैंट रोड पर राजभवन के पास भी पेड़ गिरने से ट्रैफिक प्रभावित रहा।
कोटद्वार, पौड़ी द्वारा SDRF को सूचना दी गयी कि कोटद्वार बुद्धा पार्क के पास तूफान के कारण एक पेड़ मार्ग पर गिर गया है जिससे यातायात बाधित हो गया है व दुर्घटना की संभावना भी बनी हुई है।
उक्त सूचना पर पोस्ट कोटद्वार से SI नीरज चौहान के हमराह SDRF टीम द्वारा मय आवश्यक उपकरणों के तत्काल मौके पर पहुँचकर उक्त पेड़ को मार्ग से हटाया व यातायात को सुचारू किया।
वहीं दूसरी ओर जनपद देहरादून के सहस्रधारा लेन न0 2 आईटी पार्क द्रोण वाटिका में एक मकान के सामने पेड़ गिरने की सूचना पर पोस्ट सहस्रधारा से HC मनोज जोशी के हमराह SDRF टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर कटिंग उपकरणों की सहायता से पेड़ को किनारे किया गया।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›