Connect with us

अल्मोड़ा/बागेश्वर/चंपावत/पिथौरागढ़

गंगोलीहाट में शादी से पहले दुल्हन हुई फरार, बोली किसी और से करती हूं प्यार

Published

on

खबर शेयर करें 👉

चचेरी बहन के साथ भागकर हल्द्वानी आ रही थी, पुलिस ने अल्मोड़ा में पकड़ा, बयान सुनकर पुलिस दंग

पिथौरागढ़। शादी से पहले दुल्हन के इस कदम से माता-पिता के होश उड़ गए। माता-पिता कुछ समझ पाते इससे पहले ही दुल्हन ने सात फेरों से पहले से सभी को चौंका दिया। दुल्हन अपनी चचेरी बहन के साथ फुर्र हो गई। मामला पुलिस तक पहुंचने पर दोनों लड़कियों की गहना से छानबीन की । दोनों लड़कियों को कोतवाली लाकर पुलिस ने पूछताछ की।
मामला पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट का है। दुल्हन की पूरी बात सुनकर पुलिस भी हैरान रह गई। क्षेत्र में एक लड़की शादी से पहले सिर्फ इसलिए घर छोड़कल चली गई क्योंकि उसे दूल्हा पसंद नहीं था। लड़की अपनी चचेरी बहन के साथ घर छोड़कर इस कारण चली गई कि परिजन उसका विवाह उसके मन पसंद युवक के साथ नहीं कर रहे हैं। दोनों घर छोड़कर बस में सवार होकर हल्द्वानी के लिए निकल गए थे। लेकिन, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए अल्मोड़ा में ही रोक लिया।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बीते रोज सोमवार को गंगोलीहाट के एक व्यक्ति ने थाने में सूचना दी कि उनकी 19 वर्षीय बेटी और 18 साल की भतीजी बिना बताए घर से कहीं चली गई हैं। उन्होंने काफी खोजबीन की, लेकिन दोनों का कहीं सुराग नहीं लगा। थानाध्यक्ष मंगल सिंह के नेतृत्व में पनार चौकी प्रभारी हरीश सिंह ने दोनों युवतियों की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने गंगोलीहाट स्थित बस स्टेंड में सीसीटीवी कैमरे खंगाले तो दोनों रोडवेज बस में बैठी हुई नजर आई। पुलिस ने परिचालक से संपर्क किया तो बस धौलछीना अल्मोड़ा होने की बात सामने आई। बाद में पुलिस ने अल्मोड़ा पहुंचकर दोनों युवतियों को कब्जे में लिया और गंगोलीहाट लेकर आए। थानाध्यक्ष मंगल ने बताया कि पूछताछ में एक युवती ने कहा कि उसके माता-पिता उसका विवाह करने जा रहे हैं। लेकिन जिस लड़का से उसका विवाह किया जा रहा है, उसे वह पसंद नहीं करती है। बल्कि वह दूसरे युवक को पसंद करती है और उससे ही विवाह करना चाहती है। पुलिस कर्मियों ने दोनों युवतियों की काउसिलिंग कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इधर दोनों युवतियों के सकुशल मिलने पर परिजनों ने पुलिस का आभार जताया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement