Connect with us

हरिद्वार

हरिद्वार: अमर शहीद जगदीश वत्स की 101वीं जयंती पर मदन कौशिक ने किया नमन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हरिद्वार में शहीद जगदीश वत्स की 101वीं जयंती मनाई गई। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और सीडीओ डॉ. ललित नारायण मिश्र ने शहीद परिवारों को सम्मानित किया।

हरिद्वार। जटवाड़ा पुल पर स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी परिवार समिति द्वारा शहीद जगदीश वत्स पार्क में अमर शहीद जगदीश वत्स की 101वीं जयंती बड़े भावपूर्ण तरीके से मनाई गई। इस अवसर पर जिला प्रशासन के सहयोग से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि मदन कौशिक, मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र और समिति के पदाधिकारियों ने शहीद जगदीश वत्स की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। जनसभा को संबोधित करते हुए मदन कौशिक ने कहा कि देश उन सभी क्रांतिकारियों का ऋणी है जिन्होंने अपने सर्वोच्च बलिदान से हमें आजादी दिलाई। राज्य सरकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिवारों के सम्मान के लिए हमेशा तत्पर रहेगी।
समिति के राष्ट्रीय महासचिव जितेन्द्र रघुवंशी ने कहा कि लाखों स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और क्रांतिकारियों ने भयानक यातनाएं सहकर भारत माता को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराया था। उन्होंने बताया कि शहीद जगदीश वत्स का बलिदान आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा और उनकी जयंती को केवल जिला स्तर ही नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर मनाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
समारोह के दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्र ने वरिष्ठ पत्रकारों और उपस्थित स्वतंत्रता सेनानी परिवारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए उपस्थित लोगों को तुलसी और फलदार पौधे भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का संचालन डॉ. नरेश मोहन ने किया और इसमें क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्तियों एवं युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement