Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड में पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, आईजी गढ़वाल समेत कई अधिकारियों के तबादले

देहरादून: उत्तराखंड सरकार ने बुधवार रात पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया है। इस फेरबदल में कई वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के पदस्थापन में बदलाव किए गए हैं।
सबसे महत्वपूर्ण बदलाव आईजी गढ़वाल पद पर हुआ है। करण सिंह नगण्याल को इस पद से हटाकर आईजी इंटेलिजेंस व सिक्योरिटी बनाया गया है। उनकी जगह राजीव स्वरूप को आईजी गढ़वाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।


एडीजी अमित सिन्हा से सीसीटीएनएस (क्राइम एंड क्रिमिनल ट्रैकिंग नेटवर्क सिस्टम) की जिम्मेदारी हटा ली गई है। अब उनके पास शासन में खेल विभाग और डायरेक्टर एफएसएल की जिम्मेदारी रहेगी। राष्ट्रीय खेलों को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
पूर्व डीजीपी अभिनव कुमार के जाने के बाद से मुख्यालय में कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी किसी के पास नहीं थी। अब यह दायित्व एडीजी वी मुरुगेशन को सौंपा गया है। मुरुगेशन के पास सीबीसीआईडी और निदेशक विजिलेंस का चार्ज भी बना रहेगा।
एडीजी एपी अंशुमन को सीसीटीएनएस और दूरसंचार का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। उनके पास पहले से ही प्रशासन व इंटेलिजेंस सिक्योरिटी व पीएसी की जिम्मेदारी है।
फेरबदल के कारण
यह फेरबदल राज्य में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने के उद्देश्य से किया गया है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›