Report by : Paras Bisht
Published at :
टाइगर स्किन बरामदगी मामले में मुख्य पोचर को काशीपुर से किया गिरफ्तार

एसटीएफ उत्तराखण्ड ने बाघ की खाल और दांतों की तस्करी मामले में एक और गिरफ्तारी
हल्द्वानी।
22/07/23 की रात्रि सीओ एसटीएफ सुमित पाण्डे के नेतृत्व में उत्तराखण्ड एसटीएफ, वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो दिल्ली व तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी की एसओजी की संयुक्त टीम ने  खटीमा क्षेत्र में कार्यवाही करते हुए 04 शातिर वन्यजीव तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 01 टाइगर(बाघ) की खाल व करीब 15 किग्रा बाघ की हड्डी बरामद की थी। गिरफ्तार चारों तस्कर जनपद पिथौरागढ़ स्थित धारचूला के रहने वाले थे। चारों तस्करों ने एसटीएफ को पूछताछ में बताया था कि उक्त खाल व हड्डियाँ वे लोग काशीपुर से एक व्यक्ति से लाये हैं जो कि देहरादून का रहने वाला है वो ही मुख्य शिकारी है उसने ही टाइगर को मारा है।
उक्त सूचना पर *एसएसपी एसटीएफ उत्तराखण्ड श्री आयुष अग्रवाल द्वारा तुरन्त एसटीएफ व तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी की एक संयुक्त टीम का गठन कर पोचर की तलाश में भेजी गयी। टीम द्वारा कल  कार्यवाही करते हुए काशीपुर मण्डी चौकी क्षेत्र से मुख्य अभियुक्त अर्जुन सिंह निवासी रिस्पना, नेहरु कालोनी जनपद देहरादून को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त द्वारा पूछताछ में एसटीएफ को बताया कि उसने ही बड़ापुर रेंज बिजनौर के जंगल में 2 माह पहिले इस टाइगर को जहर देकर मारा था फिर उसकी खाल व हड्डियों को निकालकर रख लिया था उन्हीं खाल-हड्डियों को मैने इन चार लोगों को बेचने के लिए दिया था। जो कल खटीमा में माल के साथ पकड़़े गये थे।
     गिरफ्तार अभियुक्त एक शातिर वन्यजीव पोचर है जिसके विरुद्ध पूर्व में भी वाइल्ड लाइफ एक्ट के कई मुकदमें विभिन्न जगहों में दर्ज हैं। गिरफ्तार अभि0 के नेटवर्क की जानकारी एसटीएफ द्वारा जुटायी जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण:-
अर्जन सिंह पुत्र करतार सिंह निवासी रिस्पना पुल के पास प्रगति विहार थाना नेहरु कालोनी जनपद देहरादून उम्र 40 वर्ष

*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
एसटीएफ कुमायूँ यूनिट                                                           1.उ0 नि0 विपिन जोशी
2. आरक्षी राजेन्द्र मेहरा
3. आरक्षी संजय कुमार
4. आरक्षी नवीन कुमार

तराई पूर्वी वन प्रभाग, हल्द्वानी टीम-
1. प्रमोद सिंह बिष्ट – डिप्टी रेजर प्रभारी वन सुरक्षा दल
2. श्री कैलाश चंद्र तिवारी- डिप्टी रेंजर
3.श्री पान सिंह मेहता – वन दरोगा

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›