Connect with us

हरिद्वार

मंडल महामंत्री मनोज प्रालिया का विधायक आदेश चौहान ने किया स्वागत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

पार्टी की रीढ़ है हर कार्यकर्ता, पदाधिकारी: आदेश

हरिद्वार। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने शिवालिक नगर स्थित कैंप कार्यालय पर नवनियुक्त बहादराबाद मंडल महामंत्री मनोज प्रालिया का फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया। पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए उन्हें और ऊर्जा के साथ काम करने की प्रेरणा दी।
विधायक आदेश चौहान ने बहादराबाद मंडल महामंत्री मनोज प्रालिया को शुभकामना देते हुए कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की मजबूती हैं। मनोज प्रालिया लगातार पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं वह पार्टी के एक ऊर्जावान पदाधिकारी हैं। मनोज के महामंत्री बनने से कार्यकर्ताओं में और ऊर्जा का संचार होगा। आगामी चुनाव में भाजपा सरकार फिर से परचम लहराएगी। इसके लिए कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाएं। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता और पदाधिकारी भाजपा पार्टी की मजबूती है।
नवनियुक्त बहादराबाद मंडल महामंत्री मनोज प्रालिया ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी हर वर्ग को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। केंद्र की मोदी और राज्य की धामी सरकार विकास कार्यों के साथ ही हर वर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर उनका लाभ सभी को पहुंचा रही है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में भाजपा की ही जीत निश्चित होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की रीति नीति को हर व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जाएगा। मंडल महामंत्री की जो जिम्मेदारी मिली है उसका पूरी निष्ठा कर्मठता के साथ निर्वहन किया जाएगा। बहादराबाद मंडल अध्यक्ष नागेंद्र राणा, अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सिंह, कमल प्रधान, सनी पारचे, राहुल, सुबे सिंह, पिंटू प्रधान, पंकज सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement