Report by : CWN Desk
Published at :
Updated at :
देहरादून: आरक्षण को लेकर अंतिम सूची जारी हो गई है। आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम सूची जारी कर दी गई है। श्रीनगर, हल्द्वानी और अल्मोड़ा नगर निगम में जारी आरक्षण में बदलाव किया गया है।

हल्द्वानी नगर निगम में महापौर सीट सामान्य, अल्मोड़ा नगर निगम में ओबीसी और श्रीनगर में महापौर सीट महिला आरक्षित कर दी गई है।

इसके साथ ही, 11 नगर निगमों के नगर प्रमुख, 43 नगर पालिकाओं के अध्यक्ष, और 46 नगर पंचायतों के अध्यक्ष पदों के लिए आरक्षण की अंतिम सूची जारी की गई है। आरक्षण की अनंतिम सूची पर मिली आपत्तियों के बाद नियमों के तहत आंशिक परिवर्तन किया गया है। अब नगर निगम चुनाव और भी दिलचस्प होने की संभावना है, क्योंकि इन बदलावों से चुनावी स्थिति में नए समीकरण बन सकते हैं।