Report by : Paras Bisht
Published at :
लालकुआं में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ खनन कारोबारियों का प्रदर्शन, पुलिस से हुई झड़प CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v80), quality = 82?

लालकुआं। रामपुर रोड के स्टोन क्रशरों में जा रहे ओवरलोड वाहनों को रोकने के लिए खनन कारोबारियों ने बुधवार दोपहर बाद प्रदर्शन किया। इस दौरान खनन कारोबारियों की पुलिस से गहमागहमी भी हुई। पुलिस ने खनन मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी और बेरीपड़ाव गौला गेट के अध्यक्ष जीवन बोरा को हिरासत में ले लिया। दोनों पदाधिकारियों को पुलिस टीम कोतवाली हल्द्वानी ले गई। इस कार्रवाई से गुस्साए कारोबारी हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बाद में दोनों कारोबारियों को छोड़ दिया गया।


ओवरलोड खनन वाहनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे वाहन स्वामियों को पुलिस ने रोक लिया। इस दौरान हल्द्वानी कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजीव यादव से ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे गौला खनन मजदूर उत्थान समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी और बेरीपड़ाव गौला गेट के अध्यक्ष जीवन बोरा को हिरासत में ले लिया। दोनों पदाधिकारियों को पुलिस कोतवाली हल्द्वानी ले गई। पुलिस की कार्रवाई से आक्रोशित सभी वाहन स्वामी हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे और विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों का 500 रुपये का चालान करने की बात कही तो कारोबारियों ने इसका विरोध किया। उन्होंने कहा कि ओवरलोड चल रहे वाहनों पर शिकंजा कसने के बजाय पुलिस शांतिपूर्ण अपनी बात रख रहे वाहन स्वामियों पर कार्रवाई कर रही है। इसके बाद पुलिस ने दोनों पदाधिकारियों को छोड़ा। समिति के अध्यक्ष रमेश जोशी ने चेतावनी दी कि जब तक क्षेत्र के स्टोन क्रशर वाहन स्वामियों को उचित रेट नहीं देते, उनका आंदोलन जारी रहेगा। यहां इंदर सिंह बिष्ट, पंकज दानू, मनोज बिष्ट, जीवन कबड्वाल, पप्पू सुनाल, पुष्कर दानू, नवीन जोशी, लक्ष्मी दत्त पांडे, वीरेंद्र दानू, अमित भट्ट, ललित जोशी रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›