Connect with us

उत्तराखण्ड

राजधानी गैरसैंण में 21 से 23 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र, अधिसूचना जारी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में मानसून सत्र कराने के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। 21 से 23 अगस्त तक सत्र भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में चलेगा। विधानसभा सचिवालय ने सभी विधायकों को सत्र करने की सूचना भेज दी है।
वहीं, अब विधानसभा सचिवालय ने मानसून सत्र की तैयारियां शुरू कर दी है। अधिकारी व कर्मचारियों की एक टीम भराड़ीसैंण विधानसभा में व्यवस्थाओं में जुटी है।
अब तक विधानसभा सचिवालय को पक्ष व विपक्ष के विधायकों की ओर से 480 से अधिक प्रश्न मिल चुके हैं। विभिन्न विभागों के माध्यम से सवालों का जवाब तैयार किया जा रहा है। तीन दिवसीय सत्र में प्रदेश सरकार अध्यादेश सदन पटल पर रखेगी।

यह भी पढ़ें 👉  यूके से लौटे सीएम धामी का देहरादून में मंत्रिमंडल ने किया भव्य स्वागत, रविवार को हल्द्वानी में रहेंगे मुख्यमंत्री
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement