Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र 21 से 23 अगस्त तक होगा। सत्र का आयोजन गैरसैंण की भराड़ीसैंण विधानसभा में किया जाएगा। शुक्रवार शाम को शासन ने इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें कि बीते दिनों हुई कैबिनेट की बैठक में सत्र का समय व स्थान तय करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया था। तब से सत्र संपन्न कराने की तैयारी चल रही थी। शुक्रवार को सीएम ने तारीख तय कर दी।
बता दें कि गैरसैंण के भराड़ीसैंण स्थित विधानसभा भवन में हर साल बजट सत्र आयोजित किया जाता है, लेकिन लोकसभा चुनाव से पहले प्रदेश सरकार ने 2024-25 का बजट सत्र देहरादून में कराया। इस पर विपक्ष ने भी प्रदेश सरकार पर गैरसैंण की उपेक्षा करने के आरोप लगाए थे। इसे देखते हुए अगस्त में मानसून सत्र गैरसैंण में कराने की तैयारी की गई है।