Report by : CWN Desk
Published at :
टनकपुर क्षेत्र में 400 से अधिक पक्षी की प्रजातियां

दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल आयोजित, पक्षी विशेषज्ञ फोटोग्राफर और लेखक शामिल

टनकपुर। पुस्तक मेला संचालन समिति ने बर्ड फेस्टिवल आयोजित करवाया। इसमें राज्य भर के कई पक्षी विशेषज्ञ फोटोग्राफर और लेखक शामिल हुए। विशेषज्ञों ने कहा कि क्षेत्र में ही चार सौ से अधिक पक्षियों की प्रजाति है।
दो दिवसीय बर्ड फेस्टिवल का शुभारंभ ककराली गेट स्थित नंधौर वाइल्ट लाइफ सेंचुरी के द्वार से हुआ। समिति के सचिव नवल किशोर तिवारी ने बताया कि पक्षी विशेषज्ञों ने नंधौर वन्य जीव अभ्यारण्य, किरोड़ा रौखड़, उचौलीगोठ और शारदा बैराज में बर्ड वाचिंग की। रामनगर से आए पक्षी एवं वाइल्ड लाइफ विशेषज्ञ राजेश भट्ट ने बताया कि आयोजन उद्देश्य पक्षियों की दुनिया को समझना है। अकेले टनकपुर क्षेत्र में 400 से अधिक प्रकार के पक्षी प्रजातियां हैं। उन्होंने बताया कि बर्ड वॉचिंग के इस दौरान ई-ग्रेट, बारबेट, ब्लू विसलिंग, थसको, ओरियोल, हॉन बर्ड आदि पक्षियों के दीदार हुए।

टनकपुर क्षेत्र में 400 से अधिक पक्षी की प्रजातियां
Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›