Report by : CWN Desk
Published at :
23 जनवरी को होंगे नगर निकाय चुनाव और 25 जनवरी को आएगा रिजल्ट, देखें कब होंगे नामांकन

देहरादून। उत्तराखण्ड राज्य में 11 नगर निगमों के सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। राज्य सरकार ने चुनाव आयोग के परामर्श से चुनाव की तिथियां तय की हैं, जो आगामी जनवरी माह में संपन्न होंगी।

23 जनवरी को होंगे नगर निकाय चुनाव और 25 जनवरी को आएगा रिजल्ट, देखें कब होंगे नामांकन


निर्वाचन कार्यक्रम
नाम निर्देशन पत्रों की प्राप्ति: 27 दिसम्बर 2024 से 30 दिसम्बर 2024 तक
नाम निर्देशन पत्रों की जांच: 31 दिसम्बर 2024 एवं 01 जनवरी 2025
नाम निर्देशन पत्रों की वापसी: 02 जनवरी 2025
निर्वाचन प्रतीक आवंटन: 03 जनवरी 2025
मतदान तिथि: 23 जनवरी 2025
मतगणना: 25 जनवरी 2025
शहरी विकास विभाग ने इस सूचना को आगामी असाधारण गजट में प्रकाशित करने के लिए निर्देश दिए हैं।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›