Connect with us

कोटद्वार

मुरादाबाद में गबन के आरोपी की बिजनौर में की हत्या, लैंसडौन के जंगलों में फेंका शव

Published

on

खबर शेयर करें 👉

कोटद्वार। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अकरम ने बताया कि प्रतापगढ़, यूपी निवासी अजय कुमार (26) पुत्र भोलानाथ मुरादाबाद में रहकर नौकरी करता था। उसके खिलाफ मुरादाबाद के कटघर थाने में गबन का मुकदमा भी दर्ज है। पुलिस ने गबन के मामले की जांच में पूछताछ की तो पता चला कि अजय के एक परिचित नहटौर, बिजनौर निवासी अनमोल ने उसकी हत्या कर दी है। पुलिस ने अनमोल को गिरफ्तार कर लिया है।
पूछताछ में अनमोल ने पुलिस को बताया कि चार जून को वह अजय को मुरादाबाद से बिजनौर ले गया था और यहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर अजय की हत्या कर दी। इसके बाद शव को लेकर वह लैंसडौन के बिलांसू गांव के जंगल पहुंचे और यहां गहरी खाई में फेंक दिया था।
11 जून को थाना कटघर के उप निरीक्षक बृजेश कुमार की सूचना पर लैंसडौन पुलिस, एसडीआरएफ एवं यूपी पुलिस ने देर शाम अजय का शव खाई से निकाला। उन्होंने बताया कि जंगल की आग के कारण शव जल गया था। लैंसडौन पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कोटद्वार में पोस्टमार्टम कराया। मामले की जांच मुरादाबाद पुलिस कर रही है।
हत्यारोपी और उसके साथी बिजनौर में अजय की हत्या करने के बाद शव को लैंसडौन में फेंककर चले गए। बिजनौर और लैंसडौन के बीच करीब 100 किमी की दूरी है। रास्ते में बिजनौर से लेकर कीरतपुर और नजीबाबाद थाने में पड़ता है। वहीं, उत्तराखंड में कोटद्वार और लैंसडौन कोतवाली पड़ती है। इस दौरान हत्यारों ने शव को लेकर वाहन में करीब एक सौ किमी. से अधिक की दूरी तय की। इसके बाद भी किसी थाने और चौकी पर चेकिंग नहीं हुई। जिससे दोनों राज्यों की चेकिंग व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।
मुरादाबाद के कटघर थाने के उपनिरीक्षक बृजेश कुमार ने बताया कि प्रतापगढ़ जनपद का निवासी अजय कुमार (26) पुत्र भोलानाथ मुरादाबाद के कटघर में एक बड़े व्यापारी के यहां नौकरी करता था। उसने यहां पैसे का गबन किया था। जिसकी रिपोर्ट व्यापारी ने थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस मामले की जांच करते हुए अजय के दोस्त जिला बिजनौर के नहटौर निवासी अनमोल तक पहुंची। बताया जा रहा है कि गबन में अनमोल भी संलिप्त था। अनमोल से सख्ती से हुई पूछताछ के बाद उसने अजय कुमार की हत्या की बात कबूली। बताया कि वह अजय को मुरादाबाद से बिजनौर लाया। जहां उसकी गबन के पैसों को लेकर अजय से तनातनी हो गई। इसके बाद उसने साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ के अध्यक्ष ने पत्रकार वार्ता कर सफाई देते हुए कहा आंचल दूध सुरक्षित है,मामले की दोबारा जांच करवाई जाएगी
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement