Report by : CWN Desk
Published at :
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने सड़क सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। कैबिनेट ने उत्तराखंड सड़क सुरक्षा नीति 2025 को मंजूरी दे दी है। इस नीति में सड़क दुर्घटनाओं को कम करने और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष ध्यान दिया गया है। 2016 के बाद यह नई नीति लाई गई है, जिसमें कई महत्वपूर्ण प्रावधान किए गए हैं।
मुख्य बिंदु:
- इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा: नई नीति के तहत इंटेलीजेंट ट्रांसपोर्ट सिस्टम को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे यातायात व्यवस्था को और अधिक दक्ष बनाया जा सके।
- ड्राइविंग लाइसेंसिंग सिस्टम में सुधार: ड्राइविंग लाइसेंसिंग सिस्टम को और अधिक मजबूत किया जाएगा, ताकि फर्जी लाइसेंस और गलत तरीके से लाइसेंस बनवाने वालों पर लगाम लगाई जा सके।
- आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद: सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और निगरानी सिस्टम को मजबूत करने के लिए एआई की विशेष मदद ली जाएगी।
- घायलों का तत्काल इलाज: दुर्घटना में घायल होने वालों को तत्काल कैशलेस इलाज सुनिश्चित कराया जाएगा।
- हाईवे पर पेट्रोलिंग: हाईवे पर पेट्रोलिंग सिस्टम को मजबूत किया जाएगा, ताकि अपराधियों पर नियंत्रण रखा जा सके।
- बार-बार अपराध करने वालों पर कार्रवाई: बार-बार अपराध करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उनके खिलाफ सख्त प्रावधान किए जाएंगे।
- इलेक्ट्रॉनिक इंफोर्समेंट डिवाइस: इसके लिए इलेक्ट्रानिक इन्फोर्समेंट डिवाइस विकसित की जाएगी। फेसलेस चालान पर विशेष जोर दिया जाएगा।
- एकीकृत डाटाबेस: सड़क दुर्घटना का एकीकृत डाटाबेस भी तैयार किया जाएगा।
यह नई नीति उत्तराखंड में सड़क सुरक्षा को एक नया आयाम देगी और सड़क दुर्घटनाओं को कम करने में मददगार साबित होगी।