Connect with us

उत्तर प्रदेश

अब यूपी शामली में डोली धरती, भूकम्प

Published

on

खबर शेयर करें 👉

3.2 तीव्रता के झटकों से लोग घरों से बाहर निकले, अफरा तफरी
मेरठ। शुक्रवार रात उत्तर प्रदेश के शामली में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई। भूकंप के बाद काफी देर तक लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। जिले में दहशत फैल गई। भूकम्प शुक्रवार रात करीब 9:30 बजे महसूस किया गया। भूकंप के झटकों से किसी तरह के जानमाल के नुकसान नहीं हुआ है। रात में 9:30 बजे अचानक धरती हिलने लगी। भूकंप का अहसास होने पर लोग घबरा गए। लोग घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के बाद काफी देर तक लोगों में अफरातफरी का माहौल रहा। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 दर्ज की गई। भूकंप के चलते किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement