Connect with us

हल्द्वानी

मौनी अमावस्या पर आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम में तारपन, पिंड दान, खिचड़ी भोज, स्व. दिवंगत आत्माओं की पितृ तृप्ति हेतु आयोजन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी।
मौनी अमावस्या के पावन अवसर पर आज आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम, हल्द्वानी में पितृ तर्पण एवं पुण्य कार्य की भावना के साथ खिचड़ी भोज एवं वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह आयोजन आश्रय सेवा समिति के निदेशक श्री प्रकाश डिमरी जी द्वारा विशेष रूप से वृद्धाश्रम परिवार से पूर्व में दिवंगत हो चुके बुजुर्गों की पितृ तृप्ति एवं श्रद्धांजलि स्वरूप संपन्न कराया गया।

इस अवसर पर श्री प्रकाश डिमरी जी ने बताया कि “आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम केवल एक संस्था नहीं, बल्कि एक परिवार है। जो बुजुर्ग हमारे बीच नहीं रहे, वे आज भी हमारे परिवार का हिस्सा हैं। उनकी आत्मा की शांति एवं पितृ तृप्ति के लिए मौनी अमावस्या पर यह खिचड़ी भोज आयोजित किया गया है।”

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी कोतवाली से नजदीक पिकअप की चपेट में आने से नौ साल के बच्चे की मौत

इस अवसर पर वर्तमान में वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कराया गया। वातावरण पूरी तरह भावुक, शांत और श्रद्धामय बना रहा। उपस्थित सदस्यों एवं सेवाभावी लोगों ने इस आयोजन को आत्मीय और मानवीय संवेदनाओं से जुड़ा हुआ बताया।

स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आश्रय सेवा समिति समाज में मानवीय मूल्यों, सेवा भाव और संस्कारों को जीवित रखने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम का समापन दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए मौन प्रार्थना एवं सामूहिक आशीर्वाद के साथ किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  खुशखबरी: हल्द्वानी शहर में जल्द दौडेंगी 50 सिटी बसें

मौनी अमावस्या के इस पावन दिन पर आयोजित यह कार्यक्रम न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि आश्रय सेवा समिति वृद्धाश्रम परिवार की संवेदनशीलता, कृतज्ञता और सेवा संस्कृति को भी दर्शाता है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement