Connect with us

उत्तराखण्ड

आज देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Published

on

खबर शेयर करें 👉

देहरादून में आज बंद रहेंगे 12वीं तक के स्कूल-कॉलेज
हल्द्वानी। प्रदेश के पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में भी आज कई दौर की तेज बारिश होने की संभावना है। जबकि देहरादून और बागेश्वर जिले के कुछ इलाकों में भारी से भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा पौड़ी, चमोली जिले में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। अन्य जिलों में तेज गर्जन के साथ कई दौर की तेज बारिश होने के आसार हैं। 
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 26 जुलाई को देहरादून में गरज के साथ भारी बारिश के आसार हैं। बारिश के ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर डीएम सोनिका ने जिले में कक्षा एक से 12वीं तक के सभी स्कूल-कॉलेज, शैक्षणिक संस्थाओं और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया है। डीएम ने सीईओ व सभी प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश का पालन कराने के निर्देश दिए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की ओर से जारी भारी से भारी बारिश की चेतावनी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार 26 जुलाई को देहरादून जिले में सभी आंगनबाड़ी केंद्र और विद्यालय बंद रहेंगे। इसके आदेश जारी हो गए हैं। 

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement