Report by : CWN Desk
Published at :
पंतनगर ई-रिक्शा चालक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंका

मृतक की छाती में चोटों के निशान, पुलिस ने शुरू की जांच

पंतनगर। क्षेत्र में युवक की हत्या कर शव गन्ने के खेत में फेंक दिया। घटना से हड़कम्प मचा है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के शरीर में चोट के निशान मिले हैं।
जानकारी के मुताबिक शनिवार रात पंतनगर स्थित सिडकुल की शमशेरा फैक्ट्री के पास गन्ने के खेत में एक 35 साल के युवक की लाश मिली। सूचना पर थानाध्यक्ष पंतनगर राजेंद्र सिंह डांगी, सिडकुल चौकी प्रभारी पंकज कुमार पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाख्त राकेश सिंह उर्फ पंकज निवासी शमशाबाद जिला फरूखाबाद के रूप में हुई है। मृतक टुकटुक (ई रिक्शा) चलाता था और पत्नी-बच्चों के साथ अटरिया रोड पर रहता था।
एक माह पहले ही उसकी पत्नी मोनिका बच्चों के साथ मायके शाहजहांपुर मिर्जापुर गई है। मृतक की छाती पर चोट के निशान है। ऐसे में माना जा रहा है की उसकी छाती में वार कर हत्या की गई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›