Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी तहसील की पार्किंग अब महिलाएं चलाएंगी

हल्द्वानी। नगर निगम ने ठेकेदार की मनमानी और समय पर पैसे न देने की स्थिति की देखते हुए तहसील परिसर की पार्किंग का ठेका समाप्त कर दिया है।
अब इस पार्किंग को महिला स्वयं सहायता समूह चलाएगा। जिसके ऐवज में समूह को पार्किंग से होने वाली आय की 25 प्रतिशत रकम दी जाएगी। निगम की इस नई पार्किंग का गुरुवार को एसडीएम मनीष कुमार ने शुभारंभ किया। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया कि अब तक कई लोग मनमाने तरीके से तहसील की पार्किंग में अपने निजी वाहन खड़े कर देते थे। जबकि, पार्किंग केवल तहसील के स्टाफ के लिए ही है। ऐसी मनमानी रोकने का काम फिलहाल अब महिलाएं करेंगी। एक पखवाड़ पहले एसडीएम कोर्ट में भी इसी तरह की व्यवस्था बनाई गई है। दोनों जगह कैंटी चलाने का जिम्मा भी स्वयं सहायता समृहों को दिया गया है। तहसीलदार संजय कुमार, नायब तहसीलदार सचिन कुमार, नगर परियोजना प्रबंधक डॉ. आईपी पंत, प्रवीन जोशी, रजनी, अर्चना आदि मौजूद रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›