Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी: स्मार्ट मीटर और खुदी सड़कों को लेकर भड़के लोग, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को सौंपा ज्ञापन

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के रामपुर और बरेली रोड क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर समाजसेवी विशाल वर्मा और अंजलि वर्मा ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल को ज्ञापन सौंपकर समाधान की मांग की।

हल्द्वानी: वार्ड नंबर 19 रामपुर रोड और बरेली रोड क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर समाजसेवी विशाल वर्मा और पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्रवासियों की गंभीर समस्याओं को लेकर एक मांग पत्र सौंपा। जिलाधिकारी ने सभी मुख्य मांगों को गंभीरता से सुनते हुए जल्द ही उचित समाधान करने का आश्वासन दिया है।समाजसेवी विशाल वर्मा ने जिलाधिकारी को बताया कि क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगने के बाद से उपभोक्ताओं के बिजली बिल दोगुने आ रहे हैं। इस महंगाई के दौर में गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए ऐसे भारी-भरकम बिलों का भुगतान करना बेहद मुश्किल हो गया है। उन्होंने मांग की है कि विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र में विशेष कैंप लगाए जाएं, ताकि प्रभावित उपभोक्ताओं के बिलों में आवश्यक संशोधन कर राहत दी जा सके। पूर्व पार्षद प्रत्याशी अंजलि वर्मा ने जल निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि विष्णुपुरी गली नंबर 10 में सीवर लाइन का कार्य तीन महीने पहले ही पूरा हो चुका है, लेकिन पिछले आठ महीने से सड़क खुदी पड़ी है। सड़क का पुनर्निर्माण न होने से धूल-मिट्टी के कारण बीमारियां फैल रही हैं और आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके साथ ही, गली नंबर 9 में पिछले 15 वर्षों से पुरानी व लीकेज पाइपलाइन के कारण पानी की भारी किल्लत बनी हुई है, जिसके लिए नई पाइपलाइन बिछाने हेतु धनराशि स्वीकृत करने की मांग की गई है। प्रतिनिधिमंडल ने बरेली रोड हाईवे स्थित लक्ष्मी शिशु मंदिर के पास सुरक्षा का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि स्कूल के छोटे बच्चे जब सड़क पार करते हैं, तो वाहनों की ओवर-स्पीडिंग के कारण हमेशा किसी बड़े हादसे का डर बना रहता है। बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शासन-प्रशासन से स्कूल के दोनों तरफ तत्काल स्पीड ब्रेकर लगवाने का अनुरोध किया गया है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement