Connect with us

हल्द्वानी

बरसात में खुली सफाई अभियान की पोल: गुड्डू वारसी

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं किये जाने पर दी आंदोलन की चेतावनी
हल्द्वानी
। नगर निगम द्वारा सफाई के दावे किए जा रहे थे। सफाई अभियान भी चलाए जा रहे थे। बरसात से पूर्व, मगर उन दावों की पोल खुल गई है। वार्ड 59 के पार्षद रईस अहमद गुड्डू ने पहले ही नगर निगम को चेताया था कि शनि बाजार रोड पर जो नाला है उसकी सफाई बरसात से पूर्व करा दी जाए। अन्यथा उस नाले का पानी ओवरफ्लो होकर वार्ड 59 के घरों में घुस जाएगा। पूरे वार्ड में गंदगी फैला देगा, वही हुआ और पूरे वार्ड में बदबूदार गंदगी फैल गई है। यही हालात रहे तो महामारी भी फैल जाएगी।
रईस अहमद ने आगे कहा कि संडे होने की वजह से कोई भी विभागीय अधिकारी फोन नहीं उठा रहे है। क्षेत्रीय जनता में भी आक्रोश पनप रहा है। नगर निगम के खिलाफ क्षेत्रीय पार्षद ने रोष प्रकट करते हुए कहा की जिम्मेदार अधिकारी तुरंत इसका संज्ञान लेकर कार्यवाही करें। अन्यथा क्षेत्रीय जनता को साथ लेकर आंदोलन छेड़ दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी विभागीय अधिकारियों की होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल के बारापत्थर में पर्यटक वाहन की टक्कर से लंगूर की मौत, लंगूरों के झुंड ने सड़क पर लगाया जाम, यातायात रोका

Select Language

Advertisement