Connect with us

उत्तर प्रदेश

पुलिस कर्मी को पहले कार से टक्कर मारी, फिर 2 किमी तक घसीटते ले गए

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रोड चेकिंग में पुलिस कर्मी ने कार को रोकने का किया था प्रयास, मुकदमा

गाजियाबाद। इंदिरापुरम कोतवाली क्षेत्र में सवार तीन युवकों ने पुलिस कर्मी को टक्कर मारकर उड़ा दिया। कार सवार पुलिस कर्मी को 2 किमी तक घसीटते ले गए। पुलिस कर्मी ने रोड़ चेकिंग के दौरान कार को रोकने का प्रयास किया था। हालांकि पुलिस कर्मी ठीक है और आरोपी कार चालकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको दबोच लिया है।
को चेकिंग के लिए रोका तो उन्होंने उन पर कार चढ़ाकर रौंदने की कोशिश की। अंकित उछल कर कार के बोनट पर पहुंच गए। कार सवार युवक उन्हें करीब दो किलोमीटर तक घसीटते रहे।
जानकारी के मुताबिक यातायात उपनिरीक्षक अनुराग यादव, मुख्य आरक्षी अंकित कुमार यादव, प्रेमपाल व सुनील कुमार शिप्रा कट के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। शाम करीब साढ़े चार बजे अंकित कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग-नौ से इंदिरापुरम की ओर आ रही कार सवार तीन युवकों को चेकिंग के लिए रोकने की कोशिश की। कार सवार युवकों ने उन्हें रौंदकर भागने की कोशिश की।
कार की टक्कर लगने से अंकित कुमार उछल कर बोनट पर पहुंच गए। कार सवार युवक उन्हें करीब दो किलोमीटर तक घसीटते रहे। आम्रपाली ग्रीन सोसायटी के पास कार सवार युवकों ने बाइक सवार को भी टक्कर मार दी। इससे अंकित कुमार यादव नीचे गिर गए। उन्हें बचाने के लिए पीछे-पीछे आ रहे अन्य यातायात पुलिसकर्मियों ने उन्हें बचा लिया।कार सवार दो युवकों को पकड़ लिया। कार भी कब्जे में ले ली। कार सवार एक युवक फरार हो गया। उनकी पहचान मकनपुर के अभि त्यागी, गन्नौर, सोनीपत हरियाणा के सगे भाई अक्षित त्यागी व रक्षित त्यागी के रूप में हुई। रक्षित त्यागी मौके से फरार हुआ है। अंकित कुमार यादव की शिकायत पर तीनों आरोपितों के खिलाफ हत्या की कोशिश व सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement