Connect with us

उधमसिंह नगर

बिरजू मयाल पर झूठे आरोप लगाने का मुकदमा दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Published

on

खबर शेयर करें 👉

काशीपुर। पिटाई मामले में नया मोड़ आ गया है। जिस बिरजू मयाल ने अपने साथ मारपीट का आरोप लगाया था, उसी के खिलाफ अब मुकदमा दर्ज हो गया है। बाजपुर निवासी सोनू सिंह और उसके साथियों ने पुलिस को तहरीर देकर बिरजू मयाल पर झूठे आरोप लगाने और मारपीट करने का आरोप लगाया है।

क्या है मामला?

सोनू सिंह के अनुसार, 31 मार्च 2025 को वह अपने दोस्त गुरमुख सिंह के साथ रामनगर से काशीपुर लौट रहे थे। उनके साथ गुरसेवक और विशाल मंडल भी थे। रास्ते में केला मोड़ के पास एक स्कूटी सवार ने तेज गति से उनकी कार को ओवरटेक करने का प्रयास किया और साइड मिरर से टकराकर खुद गिर गया। स्कूटी सवार बिरजू मयाल निकला, जो कि एक सोशल मीडिया ब्लॉगर है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में नशेड़ी जुड़वा भाइयों में मारपीट, एक-दूसरे के बीच चली ईंट, एक भाई की हुई मौत

सोनू का कहना है कि जब उन्होंने बिरजू से पूछा कि वह गलत दिशा से ओवरटेक क्यों कर रहा था, तो उसने गाली-गलौच शुरू कर दी। इसके बाद उसने हेलमेट से सोनू के सिर पर वार किया और कार के शीशे पर भी मारा। जब साथियों ने समझाने की कोशिश की, तो उसने उन्हें भी धमकी दी।

डर के कारण चुपचाप निकल गए

सोनू ने बताया कि वह बिरजू मयाल को पहले से जानता था और समझ गया था कि यदि वहां रुके तो वह भीड़ इकट्ठा कर सकता है। इसलिए वे डर के कारण वहां से चले गए। बाद में जब सोशल मीडिया पर बिरजू मयाल ने खुद पर हमला होने की खबर फैलाई, तब उन्होंने भी पुलिस से शिकायत करने का फैसला किया।

यह भी पढ़ें 👉  ऊधमसिंह नगर में भंडाफोड़: हिरण के सींग और एलोपैथिक दवा मिलाकर बनती थी 'चमत्कारी' शुगर दवा

बिरजू मयाल पर दर्ज हुआ मुकदमा

सोनू सिंह की तहरीर के आधार पर पुलिस ने बिरजू मयाल के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 281, 324(2), 351(2), 352 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एसआई गणेश पांडेय को सौंपी गई है। पुलिस अब पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

Select Language

Advertisement