Report by : CWN Desk
Published at :
उत्तराखंड के 8 आईपीएस अधिकारियों को केंद्र ने किया प्रतिनियुक्त, विभाग में मची खलबली

देहरादून, उत्तराखंड में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल हुआ है। गृह विभाग ने 12 आईपीएस अधिकारियों की पदोन्नति की है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण पदोन्नति दीपम सेठ की हुई है, जिन्हें पुलिस फोर्स का मुखिया (एचओपीएफ) बनाया गया है।
1995 बैच के आईपीएस अधिकारी दीपम सेठ को नवंबर में प्रदेश का स्थाई डीजीपी बनाया गया था। अब उन्हें सर्वोच्च वेतनमान के साथ डीजी रैंक के साथ पुलिस का मुखिया बनाया गया है। उनके साथ ही 1995 बैच के ही आईपीएस पीवीके प्रसाद को भी डीजी रैंक पर पदोन्नत किया गया है।


कौन-कौन बने आईजी:
* जन्मेजय खंडूड़ी
* सेंथिल अबुदाई कृष्ण राज एस
* डॉ. सदानंद दाते
* सुनील मीणा
* योगेंद्र सिंह रावत
कौन-कौन बने डीआईजी:
* धीरेंद्र गुंज्याल
* मुकेश कुमार
चयनित वेतनमान:
* प्रहलाद मीणा
* प्रीति प्रियदर्शिनी
* यशवंत सिंह चौहान

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›