Report by : CWN Desk
Published at :
परिवहन निगम काशीपुर में विजिलेंस की टीम ने छापा, एआरएम नौ हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा

गैरसैंण। 70 सदस्यीय उत्तराखंड विधानसभा के सदस्यों को अब प्रतिमाह वेतन-भत्ते के रूप में लगभग चार लाख रुपये मिल सकते हैं। बढ़ती महंगाई को देखते हुए तदर्थ समिति ने विधायकों के वेतन-भत्तों के साथ ही उनके वैयक्तिक सहायक के वेतन में वृद्धि की संस्तुति की है।
अभी तक विधायकों काे वेतन भत्ते के रूप में प्रतिमाह लगभग 2.90 लाख रुपये मिलते हैं। यद्यपि, यह सदन पर निर्भर करेगा कि वह तदर्थ समिति की संस्तुतियों को किस सीमा तक स्वीकार करता है।
पंचम विधानसभा का गठन होने के बाद गत वर्ष विधायकों की सदन एवं निर्वाचन क्षेत्र, सेवा शर्ताें पर विचार के लिए विधायक प्रीतम सिंह पंवार की अध्यक्षता में तदर्थ समिति गठित की गई थी।
समिति ने सभी पहलुओं पर विमर्श के बाद अपना प्रथम प्रतिवेदन सौंपा, जिसे सरकार ने बुधवार को मानसून सत्र के पहले सदन में प्रस्तुत किया।
यद्यपि, इसमें क्या-क्या संस्तुतियां की गई हैं, इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार विधायकों के वेतन में लगभग 20 हजार की वृद्धि की सिफारिश की गई है। इसके अलावा विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र के भत्तों में ठीकठाक बढ़ोतरी की संस्तुति की गई है। विधायकों को मिलने वाले वैयक्तिक सहायक का वेतन भी बढ़ाया गया है। सूत्रों ने बताया कि विधायकों को अतिरिक्त वैयक्तिक सहायक देने की मांग पर समिति ने सहमति नहीं जताई है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›