Report by : CWN Desk
Published at :
निकाय चुनाव के दिन 23 जनवरी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश

देहरादून। निकाय चुनाव के दिन 23 जनवरी को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दौरान निजी प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को भी सवेतन अवकाश मिलेगा। सामान्य प्रशासन विभाग ने सोमवार को इसका आदेश जारी कर दिया।


सचिव सामान्य प्रशासन विनोद कुमार सुमन के मुताबिक, राज्य में 23 जनवरी को निकाय चुनाव होंगे। जिन निकायों में मतदान होगा, उनके अंतर्गत आने वाले सभी राजकीय कार्यालय, शिक्षण संस्थानों, अर्द्ध निकायों, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत कर्मियों, कारीगरों, मजदूरों के लिए सवेतन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन निर्वाचन क्षेत्र में पड़ने वाले कोषागार व उपकोषागार भी बंद रहेंगे। 

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›