Connect with us

हल्द्वानी

रामनगर ढिकुली में बरसाती नाले में बही टाटा सूमो, बड़ा हादसा बचा

Published

on

खबर शेयर करें 👉

लोक गायक प्रकाश फुलारा समेत सूमो में 8 लोग दिल्ली से जा रहे थे अल्मोड़ा, द्वाराहाट के गनौली गांव
हल्द्वानी।
रामनगर में मूसलाधार बारिश में ढिकुली का बरसाती नाला उफान पर आने से टाटा सूमो बह गई। टाटा सूमो में पहाड़ी लोक गायक प्रकाश फुलारा समेत 8 लोग सवार थे।
ढिकुली स्थित बरसाती नाले में दिल्ली से आ रही टाटा सूमो बह गई। रात करीब दो से ढाई बजे के आसपास की घटना है। सूमो में सवार लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। इस दौरान दो लोग आगे बह गए। फायर कर्मियों ने कार से दोनों को निकाला। सभी को रामनगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। टाटा सूमो चालक गौरीदत्त, नितिन फुलारा, शंकर दत्त, ध्रुव शर्मा, ललित फुलारा, हिमांशु फुलारा, प्रकाश फुलारा, भगवती देवी सवार थे। सभी के सभी लोग दिल्ली के निवासी है। सभी दिल्ली से द्वाराहाट के गांव गनौली जा रहे थे। प्रकाश फुलारा ग्राम बिठोली, द्राराहाट, जिला अल्मोड़ा के मूल निवासी हैं।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement