Connect with us

हल्द्वानी

उत्तरांचल संपर्क एक्सप्रेस में लूट: 7 लाख की डकैती और फायरिंग से मचा हड़कंप

Published

on

खबर शेयर करें 👉

उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बदमाशों ने हथियारों के बल पर दो कर्मियों से 7 लाख रुपये लूटे। बिलासपुर के पास हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश। पढ़ें पूरी खबर।

हल्द्वानी/रुद्रपुर: हल्द्वानी से दिल्ली जाने वाली उत्तरांचल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस रेलगाड़ी में बुधवार को दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। ट्रेन में सवार दो कर्मियों से बदमाशों ने हथियारों के बल पर करीब 7 लाख रुपये नकद लूट लिए। इस घटना के बाद से रेलवे रूट और यात्रियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) मामले की सघन जांच में जुट गए हैं।
जानकारी के अनुसार, रुद्रपुर की सिंह कॉलोनी निवासी रितिक मंडल और साहिब सिंह ऑटोमोबाइल पार्ट्स की खरीदारी के लिए दिल्ली जा रहे थे। सुरक्षा के लिहाज से उन्होंने 7 लाख रुपये की नकद राशि अपनी बेल्ट में छिपाकर रखी थी। बताया जा रहा है कि कोच में सवार तीन संदिग्ध युवक उन पर लगातार नजर रख रहे थे। बदमाशों ने बेहद शातिराना तरीके से इस पूरी वारदात की योजना बनाई थी।
जैसे ही ट्रेन उत्तर प्रदेश के बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास धीमी हुई, बदमाशों ने तमंचे और पिस्टल की नोक पर दोनों कर्मियों को घेर लिया। विरोध करने पर आरोपियों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग की और नकदी लूटकर चलती ट्रेन से कूदकर फरार हो गए। अचानक हुई इस वारदात और गोलीबारी की आवाज से पूरी ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। पीड़ितों ने तुरंत इसकी सूचना रेलवे अधिकारियों को दी।
घटना के विरोध में व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में व्यापारियों ने रुद्रपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर रोष व्यक्त किया। व्यापारियों ने आरपीएफ से मुलाकात कर आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। आरपीएफ चौकी प्रभारी संतोष कुमार मीणा ने बताया कि बिलासपुर स्टेशन और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही लुटेरों को सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement