Report by : कालू वर्मा
Published at :
Updated at :
हरिद्वार। भीमगोड़ा क्षेत्र का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। भूमि से कब्जा हटाने पहुंचे संत ओमानंद ने आरोप लगाया कि उन्हें पूर्व पार्षद और उसके समर्थकों ने पीटा। विवाद इतना बढ़ा कि पूरा माहौल जंग के अखाड़े में बदल गया। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को चौकी ले गई। नगर निगम ने सरकारी भूमि से अवैध कब्जा हटाने के लिए सिटी मजिस्ट्रेट कोर्ट में बेदखली का मुकदमा दायर किया है।
