Connect with us

उत्तराखण्ड

रुद्रपुर: नशेड़ी पति चला ही देता पत्नी के गले में Blade…वो तो किस्मत अच्छी थी बच गई

Published

on

खबर शेयर करें 👉

रुद्रपुर। यहां स्थित थाना ट्रांजिटकैंप इलाके में नशेड़ी पति ने ब्लैड से अपनी पत्नी का गला रेतने का प्रयास किया। पर पत्नी की किस्मत अच्छी थी वह बच गई। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

आजानदगर निवासी पूजा ने बताया कि वह सिडकुल की एक कंपनी में मजदूरी कर तीन बच्चों का भरण पोषण करती है। उसका पति झिन्दु नशे में उससे मारपीट करता है। जिस कारण वह अपने पति से अलग किराये के मकान में रहती है।अकसर पति नशे की हालत में घर पर आता है और मारपीट कर घर में रखे पैसे लेकर चले जाता है। 12 मार्च की रात को वह अपने बच्चों के साथ सो रही थी कि अचानक उसका पति झिन्दु चुपके से घर में घुसा और तेजधार ब्लैड से उसकी गर्दन पर हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  शादी के दिन दुल्हन की दूल्हे ने इसलिए कर दी हत्या, पुलिस ने पकड़ा तो किया खुलासा

देर रात चीख-पुकार की आवाज सुनकर पड़ोसी भी पहुंचे। लोगों को आता देख आरोपी मौके से फरार हो गया। जिसके बाद महिला को जिला अस्पताल ले जाकर उपचार करवाया। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी पति के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तालाश शुरू कर दी है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement