Report by : Paras Bisht
Published at :
सारथी फाउंडेशन समिति ने लगाया निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर, 245 लोगों की हुई जांच

हल्द्वानी। सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा आयोजित दो दिवसीय निशुल्क चिकित्सा शिविर के आयोजन के पहले दिन आज दिनांक 5 जनवरी 2024 दिन शुक्रवार को सारथी फाउंडेशन समिति द्वारा निशुल्क होम्योपैथिक चिकित्सा शिविर का आयोजन गुसाईं नगर नियर नवाबी रोड चौराहा पशु अस्पताल के सामने कालादूंगी रोड में किया गया। जिसमें सहयोगी के रूप में रचनाकार का प्रमुख सहयोग रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ वार्ड हीरानगर के निवर्तमान पार्षद श्री मधुकर श्रोतिय,संस्था के संस्थापक संयोजक नवीन पंत एवं ज्ञानेंद्र जोशी द्वारा किया गया।
दिल्ली से आए विशेषज्ञ डाक्टर श्री हेमेंद्र प्रताप सिंह एवं उनकी टीम ने निशुल्क परामर्श एवं दवा वितरण कर किया। साथ ही डॉक्टरों के टीम ने लगभग 245 लोगों को विभिन्न प्रकार के रोगों जैसे नाक,कान,गला,त्वचा,बालों,शुगर, बी पी सहित अनेकों बीमारियों को देख कर दवा दी गई। साथ ही डेंटिस्ट दीप्ति जोशी ने भी शिविर में   लगभग 65 मरीजों को दंत परामर्श दिया और दवा का वितरण भी किया।
सारथी फाउंडेशन समिति की पहल को लोगों ने सराहा क्योंकि शहर में पहली बार सारथी फाउंडेशन समिति के द्वारा किसी होम्योपैथिक निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।
कैंप में हलद्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश,दर्जा राज्यमंत्री श्री दिनेश आर्य,पूर्व राज्यमंत्री प्रकाश हरबोला, रेनू अधिकारी,भाजपा महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष राशि जैन,पूर्व नगर अध्यक्ष भाजपा विजय मनराल आदि की गरिमामय उपस्थिति रही।
आज के शिविर में संस्था से जाकिर हुसैन,पूजा पंत,हेमा जोशी,दीक्षा पंत पांडे,भावना जोशी,मीना शाही,मंजू सनवाल,रंजना जोशी,गीता बेलवाल,तनुजा टकवाल,शीला राणा,शीला भट्ट,भावना पांडे,बबिता टकवाल, सोना तिवारी,तारा बिष्ट,सुनीता उपाध्याय,मोनिका कोठरी,कमला जोशी,रमा जोशी,जयप्रकाश शाह,संतोष गौड़,भवानी शंकर सूठा,आनंद आर्य,कपिल पंत,रेनू सिंह,केशव,भूमिका आदि उपस्थित रहे।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›