Report by : CWN Desk
Published at :
सत्येंद्र चंद्र गुड़िया कालेज के छात्र का क्रिकेट में नॉर्थ जोन के लिए चयन

काशीपुर। सत्येंद्र चंद्र गुड़िया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज काशीपुर के बीकॉम ऑनर्स के छात्र आदित्य सरना का कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम में नॉर्थ जोन के लिए चयन किया गया ।कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा विगत महा अंतर महाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुमाऊं विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी डॉ नागेंद्र शर्मा के नेतृत्व में चयनकर्ताओं द्वारा विश्वविद्यालय की नॉर्थ जोन के लिए क्रिकेट टीम का चयन किया गया जिसमें एस सी गुड़िया आईएमटी के बीकॉम ऑनर्स के छात्र आदित्य सरना का टीम में चयन किया गया है।संस्थान के क्रीड़ा प्रभारी दीपक गुप्ता ने बताया कि कुमाऊं विश्वविद्यालय की चयनित टीम 20 अथवा 21 फरवरी को रुद्रपुर से टीम मैनेजर सुरेंद्र सिंह नेगी के नेतृत्व में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय हरियाणा के लिए रवाना होगी।चयनित छात्र आदित्य सरना को संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉ नीरज आत्रेय, निदेशक डॉक्टर केवल कुमार, प्राचार्य लॉ डॉ आरएन सिंह, निदेशक प्रशासन पवन कुमार बख्शी, प्राचार्य यू जी डॉक्टर निमिषा अग्रवाल सहित समस्त प्रबंध समिति, फैकल्टी व स्टाफ ने बधाई देते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›