Connect with us

उत्तर प्रदेश

बेटे को बचाने तेंदुए से भिड़ी मां, दरांती से तेंदुए की गर्दन पर हमला कर भगाया

Published

on

खबर शेयर करें 👉

खेत में गन्ने की छिलाई करते तेंदुए ने कर दिया था बेटे पर हमला

हल्द्वानी। बिजनौर में मां अपने 10 साल के बेटे को बचाने के लिए तेंदुए से भिड़ गई। मां ने दरांती से तेंदुए पर हमला कर दिया और बेटे को उसके चंगुल से बचा लिया। मां को चोट आई हैं, लेकिन उसकी बहादुरी को हर कोई सलाम कर रहा है। बेटा गंभीर घायल है और उसे मेरठ रेफर किया है। नगीना थाना क्षेत्र के जीतपुर गांव में तेंदुए ने अचानक टिकेंद्र पर हमलानकर दिया। वह अपनी मां के साथ सुबह करीब 5 बजे गन्ने के खेत में छिलाई करने गया था। वहां और लोग भी छिलाई कर रहे थे। तभी वहां अचानक एक तेंदुआ आ गया और उसने टिकेंद्र पर हमला कर दिया।
तेंदुए को देखकर सब लोग चिल्लाने लगे, लेकिन मां ने बेटे को बचाने दरांती से तेंदुए पर हमला कर दिया। एक दरांती तेंदुए की गर्दन पर लगी और वह भाग गया। बेटे की गर्दन से बहुत खून निकला। तेंदुए ने बेटे को गर्दन से पकड़ लिया था।

यह भी पढ़ें 👉  छात्रसंघ अध्यक्ष ने कॉलेज के छात्र पर धमकी देने और अश्लील पोस्ट करने का आरोप लगाया
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement