Connect with us

हल्द्वानी

तो रंजिश में फूंक दी हल्द्वानी गौलापार में दो लग्जरी कारें !

Published

on

खबर शेयर करें 👉

सर्विस सेंटर में देर रात सर्विसिंग के लिए आई कारें जलकर हुई राख

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र में गोलापार में देर रात कार सर्विस सेंटर में आग लग गई। सर्विस के लिए खड़ी दो लग्जरी कारें जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ियां पहुंची। दमकल टीम ने आग को फैलने से नियंत्रित किया। कारों में आग लगाने के पीछे आपसी रंजिश की बात सामने आ रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: कपड़े धोने गए 15 वर्षीय किशोर की गौला नदी में डूबने से मौत, मचा हड़कंप

अग्निशमन अधिकारी गोविंद राम के मुताबिक देर रात डेढ़ बजे गौलापार खेड़ा में दो कारों में आग लगने की सूचना मिली। गोविंद राम ने बताया आग स्कोडा सुपर्ब और स्कोडा रैपिड में लगी। दोनों कारें सर्विसिंग के लिए आई थी और जलकर राख हो गई हैं। आग लगने से कार का टैंक फट गया, जिससे आग फैल गई।आपसी रंजिश में कारों में आग लगाने की बात सामने आ रही है। सर्विस सेंटर के सिकंदर ने आग लगने का कारण आपसी रंजिश बताया है। आरोप है कि बीती शाम को कुछ लोग शराब के नशे में सर्विस सेंटर पर आए। गाली गलौज करते हुए आग लगाने की धमकी देने लगे। काठगोदाम पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस इस आग लगने के पीछे के कारणों का पता लगा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हाईवे कट से हुई युवक की मौत पर बवाल: लालकुआं के ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, अधिकारियों ने दिए समाधान के आश्वासन

Select Language

Advertisement