Report by : Paras Bisht
Published at :
तो क्या कथित प्रेमी संग पकड़ी गई हल्द्वानी की विषकन्या माही!

माही के हुस्न में फंसे अंकित की साँप से कटवाकर करवा दी थी हत्या, आज देर शाम उठेगा मामले से पर्दा
हल्द्वानी
। हल्द्वानी के युवा प्रतिष्ठित व्यापारी अंकित चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी डॉली उर्फ माही के पकड़े जाने की चर्चाएं हैं। माही ने युवा व्यापारी को सांप से डंसवा कर उसकी हत्या करवा दी थी और फरार चल रही थी। पुलिस ने उस पर इनाम घोषित किया हैं।
पुलिस सूत्रों की खबर है माही को पकड़ लिया है। बताया जा रहा है उससे पूछताछ की जा रही है। माही के घर हल्द्वानी के कई लोगों का आना-जाना था, जिसमें कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। अंकित चौहान हत्याकांड के मुख्य आरोपी डॉली आर्य उर्फ माही के अलावा उसके कथित प्रेमी दीप कांडपाल के भी गिरफ्तार किए जाने की चर्चाएं हैं।
फिलहाल पूरे मामले में देर शाम तक पर्दा उठाने की संभावना है। एसएसपी का कहना है कि रविवार शाम तक मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।