Connect with us

हल्द्वानी

हल्द्वानी तीनपानी पुल हादसा: ग्राउंड जीरो पर पहुंचे एसएसपी, दिए वैज्ञानिक जांच के निर्देश

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी के तीनपानी बाईपास पुल पर हुए भीषण हादसे के बाद एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने ब्लैक स्पॉट्स को ठीक करने और सख्त चेकिंग के निर्देश दिए हैं।

हल्द्वानी। जनपद के हल्द्वानी क्षेत्र अंतर्गत तीनपानी बाईपास पुल पर हुए भीषण सड़क हादसे के बाद पुलिस प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नैनीताल, डॉ. मंजूनाथ टीसी ने स्वयं घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने मुस्तैदी के साथ ग्राउंड जीरो का निरीक्षण करते हुए दुर्घटना के तकनीकी और व्यावहारिक कारणों का बारीकी से अध्ययन किया। कप्तान ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए सख्त हिदायत दी है।
निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने साफ किया कि इस दर्दनाक हादसे के हर पहलू की गहन वैज्ञानिक और तकनीकी जांच कराई जा रही है। इसके तहत सड़क की वर्तमान स्थिति, पुल के तीखे घुमाव और दुर्घटना के समय वाहनों की दिशा व गति का पूरा आकलन किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस हादसे से सबक लेते हुए भविष्य में ऐसे सभी संवेदनशील ‘ब्लैक स्पॉट्स’ पर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाए जाएं ताकि दोबारा ऐसा कोई हादसा न हो।
सड़क सुरक्षा को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस कप्तान ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बड़े अभियान की घोषणा की है। पुलिस अब जनपद के मुख्य मार्गों पर निर्धारित गति सीमा तय करने और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के खिलाफ लगातार प्रभावी चेकिंग अभियान चलाएगी। तेज रफ्तार और ओवरस्पीडिंग करने वाले चालकों के खिलाफ अब कानूनी कार्रवाई के साथ-साथ भारी चालान भी काटे जाएंगे। पुलिस प्रशासन का पूरा फोकस अब ब्लैक स्पॉट्स को सुरक्षित करने पर टिका है।

यह भी पढ़ें 👉  भाजयुमो महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी ने लालकुआं में निकाली बाइक रैली, 2027 चुनाव के लिए भरी हुंकार
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement