Report by : कालू वर्मा
Published at :
दहेज हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार, दहेज के लोभ में पत्नी की कर दी थी हत्या

हरिद्वार। कोतवाली गंगनहर दिनांक 29/05/23 को राज सिंह निवासी ग्राम जमालपुर कला थाना कनखल द्वारा दहेज की मांग पूरी न होने पर उनकी बेटी की हत्या करने के संबंध में नामजद के विरुद्ध कोतवाली गंगनहर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम को दिनांक 06/06/23 को आरोपी पति शिवम पुत्र जसवीर को रेलवे स्टेशन के पास नशेमन तिराहे से दबोचने में सफलता हासिल की।

नाम पता अभियुक्त
शिवम पुत्र जसवीर निवासी ग्राम गांगनौली पो0 तासीपुर थाना नागल जनपद सहारनपुर उ0प्र0, हाल निवासी संगम विहार सुभासनगर थाना कोतवाली गंगनहर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम-
1- प्रभारी निरीक्षक बी0एल0 भारती
2- उ0नि0 बिक्रम बिष्ट
3- कानि0 अजय कुमार

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›