Connect with us

कोटद्वार

कोटद्वार से पौड़ी जा रही कार 500 मीटर गहरी खाई में गिरी, छह महीने के मासूम की मौत

Published

on

खबर शेयर करें 👉

मासूम की मां, नानी और चाचा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
कोटद्वार
। पौड़ी गढ़वाल की ओर जा रही एक कार अल्मोड़ा के सल्ट के डोटियाल के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में कार में अपनी मां के साथ सवार छह महीने के मासूम की मौके पर मौत हो गई। मां, नानी और चाचा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आपातकालीन सेवा 108 और पुलिस की मदद से सीएचसी देवायल पहुंचाया गया जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
शुक्रवार देर शाम पौड़ी गढ़वाल के धमंडपुर, कोटद्वार निवासी अमित नेगी (32) पुत्र उमेद सिंह अपनी भाभी किरन नेगी (23) पत्नी दीपक नेगी को अपनी कार संख्या यूके-15 बी- 8057 से उनके मायके पौड़ी गढ़वाल के आसूबाखली गांव की ओर जा रहे थे। किरन के साथ कार में उनका छह महीने का मासूम बेटा वंश भी था। रास्ते में किरन की मां जो अपने मायके किनगोड़ीखाल आई हुई थी, वह भी उनके वाहन में सवार हो गई। गौलीखाल वाला मार्ग काफी खराब होने के कारण अमित ने डोटियाल होते हुए जाना उचित समझा। देर शाम झिमार से डोटियाल जाने वाले मार्ग पर उसकी कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के दौरान किरन कार से ऊपर ही छटक गई और उसने घटना की जानकारी फोन से अपनी बहन दीपा को दी। दीपा से जानकारी मिलने के बाद उनके भाई ने पुलिस और इमरजेंसी सेवा 108 से संपर्क कर उन्हें हादसे की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही सल्ट थाने के एसआई मोहन चंद्र टीम के साथ मौके की ओर रवाना हुए लेकिन टीम को घटनास्थल की जानकारी नहीं मिल सकी।
कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह पुलिस आसपास के लोगों की मदद से किरन और उसके परिजनों तक पहुंची। रेस्क्यू शुरू कर घायलों को खाई से बाहर निकाला गया। एसआई मोहन चंद्र ने बताया कि हादसे में छह माह के मासूम की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि तीन अन्य घायलों को उपचार के लिए सीएचसी देवायल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। कहा कि फिलहाल घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement