Connect with us

हल्द्वानी

नशे में धुत युवतियों ने मचाया बवाल, वीडियो वायरल आप भी देखें क्या है मामला

Published

on

खबर शेयर करें 👉

हल्द्वानी- हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में नशे में धुत युवतियों ने खूब हंगामा किया। सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे का शीशा तोड़ दिया। वही इस हंगामे का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

पुलिस ने तीन महिलाओं के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ताज मस्जिद, नई बस्ती, बनभूलपुरा निवासी मो. सलीम ने पुलिस को बताया कि रात पौने 12 बजे मोहल्ले में तेज रफ्तार में एक कार आई और सड़क किनारे खड़े ई-रिक्शे को टक्कर मार दी। कार सवार एक युवक व तीन युवतियां नशे में धुत थे। वही तीनों ने कार से उतरकर गालीगलौज शुरू कर दी। इसके बाद धमकी देकर वहाँ से चली गईं। कुछ देर बाद युवतियों के साथ दो और अन्य महिलाएं भी आईं, आते ही हंगामा करने लगीं। एक युवती ने ई-रिक्शा के शीशे को हाथ मारकर तोड़ दिया। वहीं बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी ने बताया युवतियां नशे में धुत थीं। सभी के विरुद्ध प्राथमिकी कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी सामूहिक रूप से पुलिस को शिकायती पत्र सौंप महिलाओं पर आए दिन माहौल खराब करने का आरोप लगाया है।

Select Language

Advertisement