Report by : CWN Desk
Published at :
हल्द्वानी में बनेगा कुमाऊं का पहला सरकारी 40 बेड का नशा मुक्ति केंद्र

हल्द्वानी। पांडे नवाड़ स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में नशा मुक्ति केन्द्र बनाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने नशा मुक्ति केन्द्र बनाने के लिए समाज कल्याण को बिल्डिंग सौंप दी है। शासन से बजट मिलते ही केन्द्र बनाने के लिए जरूरी कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
कुमाऊं का पहला सरकारी नशा मुक्ति केन्द्र बनाने की कवायद पिछले कुछ माह से चल रही है। मार्च में एएनएम सेंटर की तीन मंजिला बिल्डिंग को केन्द्र बनाने के लिए उपयुक्त पाया था। सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग ने बिल्डिंग समाज कल्याण को सौंप दी है। यहां 40 बेड के नशा मुक्ति केंद्र का संचालन समाज कल्याण विभाग करेगा। इस टूटी फूटी बिल्डिंग को ठीक करने में 1.24 करोड़ रुपये का खर्चा आएगा। जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्ड़ियाल ने बताया कि बजट जारी होते ही पेयजल निर्माण निगम बिल्डिंग में काम शुरू कर देगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›