Report by : CWN Desk
Published at :
ग्रेटर नोएडा में नौकरी के बहाने दो युवतियों का अपहरण, एक के साथ गैंगरेप, दूसरी की हत्या

हरिद्वार: सिडकुल क्षेत्र में एक युवती से धोखाधड़ी और दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। मूल रूप से बिजनौर जिले के सिवाय थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि जुलाई 2024 में उसकी मुलाकात सिडकुल स्थित रावली महदूद में मनी ट्रांसफर की दुकान पर काम करने वाले युवक से हुई थी। युवक ने अपना नाम मोहित बताया और धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं।

युवती ने उसी दुकान से 40 हजार रुपये का लोन लिया था, जिसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय बाद युवती गर्भवती हो गई और जब उसने शादी की बात कही तो आरोपी मुकर गया। मार्च 2025 में युवती को पता चला कि युवक का असली नाम मोहित नहीं बल्कि अंसार खान है।

आरोप है कि जब युवती ने इस झूठ का विरोध किया और सच उजागर करने की बात कही तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। वर्तमान में पीड़िता आठ माह की गर्भवती है और मानसिक रूप से काफी तनाव में है।

एसओ मनोहर भंडारी ने बताया कि युवती की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है ताकि पीड़िता को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›