Connect with us

उधमसिंह नगर

केलाखेड़ा बौर नदी में मिले मानव अंग लापता महिला के थे, महिला की बेटी ने पैर की गांठ से की पहचान

Published

on

खबर शेयर करें 👉

बाजपुर। केलाखेड़ा की बौर नदी में मिले मानव अंग लापता चल रही जोगेंद्र कौर के बताए जा रहे हैं। मृतका की पुत्री में एक पैर में रसौली की गांठ और मौके पर मिले सलवार के आधार पर मृतका के अंगों की शिनाख्त की है।
बीते बुधवार को पुलिस ने केलाखेड़ा के रंपुरा काजी स्थित बौर नदी से दो अलग-अलग स्थानों से मानव अंग बरामद हुए थे। कटे अंगों के कारण यह पता कर पाना मुश्किल था कि किस व्यक्ति की हत्या कर मानव अंग वहां फेंके गए हैं। उधर, गांव से जोगेंद्र कौर लापता चल रही थी। लोग कटे अंग उसी के होने की आशंका जता रहे थे। देर शाम जोगेंद्र कौर की पुत्री सोनम कौर देवबंद (सहारनपुर) से केलाखेड़ा पहुंचीं। उसने बताया कि उसकी मां केलाखेड़ा के ग्राम रंपुरा काजी में अकेले रहती थी। गुमशुदगी की सूचना पाकर वह केलाखेड़ा आई है। सोनम ने नदी में मिले अवशेष की शिनाख्त अपनी मां के पैर के रूप में की। उसके एक पैर में रसौली की गांठ थी। मौके पर जोगेंद्र कौर का सलवार भी मिला है। पुलिस ने अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मुकद्मा दर्ज कर लिया है। सीओ भूपेंद्र सिंह भंडारी ने बताया कि जल्द ही हत्यारों को पकड़ लिया जाएगा।
बौर नदी में गुरुवार को सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस को कुछ मानव अंग के अवशेष हाथ लगे हैं। ये अवशेष सिर से संबंधित बताये जा रहे हैं। इतना ही नहीं पुलिस को नदी के पास से ही एक कुल्हाड़ी भी मिली है। माना जा रहा है कि इसी कुल्हाड़ी से काटकर डबल मर्डर को अंजाम दिया गया होगा। हालांकि पुलिस अभी कुछ भी जानकारी देने से इनकार कर रही है। लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि पुलिस कातिल के बहुत करीब पहुंच चुकी है। जल्द ही मामले का खुलासा होगा। वहीं लापता हुई जोगेंद्र कौर की पुत्री सोनम कौर की शिकायत को सच मानें तो बरामद हुए मानव अंग में से दो टांगें उसकी माता की हैं तो वहीं तीसरा पैर किसका है, यह सवाल हर किसी के जेहन में उठ रहा है। सूत्र बता रहे हैं कि यह तीसरा पैर भी जोगेंद्र के एक रिश्तेदार का हो सकता है। वह भी पिछले दो दिनों से गायब बताया जा रहा है।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement