Connect with us

उत्तराखण्ड

केदारनाथ मंदिर में चबूतरे के पास लगेगा 50 टन का ‘ऊँ’ का निशान

Published

on

खबर शेयर करें 👉


केदारनाथ मंदिर में चबूतरे के पास लगेगा 50 टन का ‘ऊँ’ का निशान
रुदप्रयाग। केदारनाथ मंदिर में चबूतरे के पास पचास टन का ‘ऊँ’ का निशान लगाया जाएगा। इसका ट्रायल करने के बाद जल्द ही इसे लगा दिया जाएगा।
50 टन भारी यह निशान टैक्टर के माध्मय से केदारनाथ धाम पहुंचाया गया। इसको एक दर्जन से अधिक टुकड़ों को जोड़कर बनाया गया है। लोक निर्माण विभाग ने सोमवार को इसका ट्रायल किया गया। यह केदारनाथ मंदिर से 200 मीटर दूरी पर चबूतरे में लगाया जाएगा। बताया जा रहा है कि इसे ताबा व पीतल मिलाकर बनाया गया है, वह जर्मनी से मंगवाया गया है। ऊँ का यह निशान भक्तों को आकर्षित करेगा। अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग जितेन्द्र झिंकवाण ने बताया कि ऊँ के निशान को लगाने के लिए ट्रायल लिया गया है। जो सफल रहा, अब लगभग दो से तीन सप्ताह में यह निशान लगा दिया जाएगा। यहा काफी आकर्षक है।
केदारनाथ आपदा के नौ वर्ष बाद भगवान के शिव आराध्य गुरू ईशानेश्वर को अपना आशियाना मिल सकेगा, अंतिम दौर का कार्य चल रहा है। इसी महीने कार्य पूरा होने की उम्मीद है। आपदा के बाद से भगवान की मूर्तियों की खुले आसमान के नीचे ही पूजा अर्चना हो रही है। बाबा केदार की पूजा-अर्चना व भोग से पहले ईशानेश्वर महादेव की अराधना कर भोग लगाने की परम्परा है। सुख-समृद्धि और वैभव का प्रतीक भी माना जाता है। केदारनाथ धाम में स्थित ईशानेश्वर मंदिर प्राचीन मंदिर है। विश्व प्रसिद्ध धाम केदारनाथ धाम का मंदिर का निर्माण पाण्डवों ने किया था।

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Select Language

Advertisement