Report by : CWN Desk
Published at :
50 हजार के विवाद में हुआ गोलीकांड, चली गई भाजपा नेता की जान

वीडियो वायरल, पुलिस महकमे में हड़कंप, कासगंज का मामला

लखनऊ। यूपी के कासगंज में खाकी के पद की गरिमा को तार-तार कर देने वाले वीडियो सामने आया है। वीडियो वायरल होने के बाद थानेदार लाइन हाजिर हो गई। दरसअल महिला थाना इंस्पेक्टर के कंधे दबाते हुए एक महिला सिपाही नजर आ रही हैं। कासगंज जिले की महिला थाना अध्यक्ष मनिता साथी महिला पुलिस कर्मी से थाने के अंदर मसाज करा रही हैं। महिला पुलिसकर्मी से अपने कंधों पर मसाज करा रही महिला थाना इंस्पेक्टर का यह वीडियो जैसे ही वायरल हुआ तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
वीडियो वायरल होने के बाद कासगंज के एसपी सौरभ दीक्षित ने इस पर एक्शन लेते हुए तत्काल ही महिला थाना अध्यक्ष को लाइन हाजिर किया. हालांकि यह वीडियो पुराना बताया जा रहा है। एसपी ने बताया कि यह वीडियो अभी का नहीं गर्मी के समय का है। हालांकि इसे लेकर एसपी ने सीओ को मामले की जांच करने के निर्देश दिए हैं। वायरल वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि महिला थाना प्रभारी मनिता सिंह वर्दी में कुर्सी पर बैठी हैं और थाने में तैनात महिला सिपाही से कंधों की मसाज करा रही हैं।
इससे पहले हाल ही में यूपी पुलिस का वर्दी पहने ऑन ड्यूटी शराब पीते देखा गया था। यह वीडियो उत्तर प्रदेश के हरदोई का था। जहां ड्यूटी पर तैनात एक दरोगा को खुलेआम सड़क किनारे एक दुकान पर शराब का जाम बनाते देखा गया। हांलाकि वीडियो के वायरल होते ही हरदोई पुलिस की ओर से इस पर संज्ञान लेते हुए जांच के बाद कार्रवाई के निर्देश की बात कही गई।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›