Report by : CWN Desk
Published at :
एसओजी वाले बनकर हाइवे पर करते थे वसूली, पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा

गाड़ियां पकड़ने के बाद छोड़ने के लिए वाहन चालकों से करते थे डील
रुद्रपुर
। गदारी मांगने वाले तीन शातिर अभियुक्तों को सिडकुल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों में आफताब एक राजनीतिक पार्टी का पदाधिकारी भी है। विवेक नगर, वार्ड नंबर 9, ट्रांजिट कैंप में रहता है।
एसएसपी डॉ मंजूनाथ टीसी ने प्रेस वार्ता में बताया कि आफताब के साथ ही उसके दो और साथी वार्ड नंबर 15 पहाड़गंज, रुद्रपुर निवासी जलीस अहमद उर्फ सलमान तथा वार्ड नंबर 15 पहाड़गंज का ही मोहम्मद हनीफ उर्फ गुड्डू को भी गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने बताया कि इन सभी के खिलाफ ग्राम डिबडिबा, बिलासपुर (रामपुर) निवासी कमलेश कश्यप ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि इन लोगों ने सिडकुल में इंपीरियल चौक के पास उसकी बोलेरो UK07/AH/8717 को रोका तथा खुद को एसओजी कर्मी बताकर गाड़ी लूट ली। गाड़ी छोड़ने के नाम पर ये लोग उससे रुपए मांगने लगे। कमलेश की तहरीर पर पुलिस ने 392 के तहत लोगों पर मुकदमा पंजीकृत किया।
बाद में तीनों को काशीपुर रोड फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। आफताब पूर्व में डकैती के एक मुकदमे में नामजद रहा है। पुलिस ने पकड़े गए लोगों के कब्जे से एक स्कॉर्पियो कार भी बरामद की है, जिसे घटना में प्रयुक्त किया गया था। इस घटना के पीछे तमाम सवाल ऐसे हैं जिसका जवाब पुलिस को देना है, हालांकि एसएसपी का कहना है कि जांच में सभी बिंदुओं को शामिल किया जाएगा।

Follow CWN TODAY on WhatsAppJoin ›